Mainpuri By Election : मैनपुरी उपचुनाव के लिये मतदान जारी, सपा ने भाजपा पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप, जानिये ये बड़े अपडेट

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर सभी की नजरें लगी हुई है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये मैनपुरी उपचुनाव के लिये हो रही वोटिंग से जुड़े ताजा अपडेट

मैनपुरी के आदर्श मतदान केंद्र जसंवतनगर पर कड़ी सुरक्षा व्यस्था
मैनपुरी के आदर्श मतदान केंद्र जसंवतनगर पर कड़ी सुरक्षा व्यस्था


इटावा: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट समेत यूपी की रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये आज सुबह से ही मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग के लिये सुरक्षा के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये गये हैं। मैनपुरी सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई है क्योंकि मैनपुरी मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है और उनके निधन के बाद यहां पहली बार चुनाव हो रहा है। सपा ने मतदान के बीच भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। 

मैनपुरी उपचुनाव के लिये जारी मतदान के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा के इशारों पर वोटिंग के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वार गड़बड़ी की जा रही है।  पोलिंग बूथ संख्या 141, 142, 143, 144, 145 और 146 पर एजेंटों को आने से रोका जा रहा है। 

इसके अलावा सपा ने ट्वीट कर दावा किया कि करहल विधानसभा के सेक्टर नंबर 5 में भटोहा ग्राम की बूथ संख्या 98 पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी का बूथ एजेंट नहीं बनने दे रहे, गुंडई कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने एक और ट्विट में आरोप लगाया कि मैनपुरी विधानभा के सूरजपुर में बूथ संख्या 57,58 पर पुलिसकर्मियों द्वारा लाठियां बरसाई जा रही है और वोट नहीं डालने दिया जा रहा। सपा चुनाव आयोग से मामले को संज्ञान लेने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। 

मैनपुरी में मुलायम सिंह की बहु डिंपल यादव को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

मैनपुरी सीट पर कुल आठ उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें दो निर्दलीय है। कांग्रेस और बसपा ने यहां कोई उम्मीदावरा खड़ा नहीं किया है। भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को अपना उम्मीदावर बनाया है। यहां सपा और भाजपा में सीधी टक्कर बतायी जा रही है। मैनपुरी में कुल 17,46,895 मतदाता है, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, जो चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।










संबंधित समाचार