Maharashtra: उद्धव ठाकरे शुक्रवार को शिरडी में साईंबाबा मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे

डीएन ब्यूरो

शिवसेना (यूटीबी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शुक्रवार को शिरडी में प्रसिद्ध साईंबाबा मंदिर और पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पास के शनि शिंगणापुर मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रसिद्ध साईंबाबा मंदिर (फाइल)
प्रसिद्ध साईंबाबा मंदिर (फाइल)


मुंबई: शिवसेना (यूटीबी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शुक्रवार को शिरडी में प्रसिद्ध साईंबाबा मंदिर और पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पास के शनि शिंगणापुर मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

उच्चतम न्यायालय द्वारा अविभाजित शिवसेना में विद्रोह के कारण राज्य में 2022 के राजनीतिक संकट पर अपना बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाए जाने के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री मंदिरों की यात्रा करेंगे।

उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति वाले अपने फैसले में कहा कि वह उद्धव ठाकरे नीत तत्कालीन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को बहाल नहीं कर सकता क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष जून माह में शक्ति परीक्षण का सामना किए बिना ही पद से इस्तीफा दे दिया था।

आदेश का मतलब है कि विद्रोह का नेतृत्व करने वाले एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

 










संबंधित समाचार