Maharashtra: नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक नाबालिग छात्रा के साथ कई दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गणित के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार (फ़ाइल)
गिरफ्तार (फ़ाइल)


नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक नाबालिग छात्रा के साथ कई दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गणित के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, 57 वर्षीय आरोपी शिक्षक ने पिछले तीन महीनों में नाबालिग छात्रा का कई बार यौन उत्पीड़न किया।

सक्करदरा पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘ पीड़िता छठी कक्षा में पढ़ती है। पिछले कुछ दिनों से उसके पेट में तेज दर्द हो रहा था। जब उसकी मां ने उससे पूछा तो लड़की ने आपबीती बताई।’’

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि पांच अप्रैल को परीक्षा देने के बाद आरोपी शिक्षक उसे स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला में ले गया और वहां उसका यौन शोषण किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने छात्रा को धमकी देना शुरू कर दिया कि वह इस बारे में किसी को न बताए वरना वह उसे जान से मार देगा।

पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (एफ), (बारह साल से कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म), 376 (2) (एन) ( बार-बार दुष्कर्म), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।










संबंधित समाचार