Lockdown in Nagpur: महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, इस जगह आज से एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले लोगों की चिंता भी बढ़ा रहे हैं। इसके कारण महाराष्ट्र के कुछ जगहों पर लॉकडाउन शुरु कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

नागपुर में आज से लॉकडाउन लागू
नागपुर में आज से लॉकडाउन लागू


नागपुरः महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 16,620 नए मामले सामने आए हैं।

इसको देखते हुए नागपुर में सरकार ने आज से एक हफ्ते का लॉकडाउन शुरु कर दिया है। 'सख्त लॉकडाउन' के दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को राहत दी गई है। यह लॉकडाउन 21 मार्च तक लगाया गया है। लॉकडाउन के दौरान निजी कार्यालय बंद रहेंगे जबकि सरकारी दफ्तरों में 25 प्रतिशत कर्मियों के साथ कामकाज होगा। जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाली दुकानें खुली रहेंगी। शराब की बिक्री केवल ऑनलाइन होगी।

लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर पसरा सन्नाटा

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 2,467 नए मामले सामने आए और 11 मरीजों की मौत हो गई। नागपुर में बीते 24घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,252 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के कारण  महाराष्ट्र के नागपुर, पुणे, अकोला, परभणी और औरंगाबाद जिलों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देखने को मिल रहे हैं।










संबंधित समाचार