Maharashtra: Tinder पर हुई दोस्ती, मुलाकात के दौरान लड़की को पिलाई शराब और फिर किया ये काम

डीएन ब्यूरो

मुंबई में एक महिला को ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए एक लड़के से मिलना काफी भारी पड़ा है। दोस्ती के बाद मुलाकात के दौरान लड़के ने पहले उसे शराब पिलाई फिर उसके साथ किया ये काम। पढ़ें पूरी खबर



पूणेः ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए एक लड़की एक लड़के से मिली। जहां लड़के ने पहले लड़की को शराब पिलाई फिर उसके साथ रेप किया।

मामला महाराष्ट्र के पिपरी चिंचवाड़ का है। जहां एक लड़की ने रेप का केस दर्ज किया है। लड़की ने बताया कि अभिजीत वाघा नामक शख्स ने उसे होटल में डिनर के लिए बुलाया और शराब पिलाया। जब लड़की नशे की हालत में थी, तो अभिजीत उसे अपने घर ले गया और उसका रेप किया। दोनों की मुलाकात टिंडर पर 25 दिसंबर को हुई थी। इसके बाद दोनों ने 27 दिसंबर को मुलाकात की थी।

पीड़ित लड़की ने बताया की जब लड़की ने लड़के के साथ संबंध बनाने से मना किया तो, उसने उसे बहुत मारा पीटा। आरोपी ने लड़की को कई लातें मारीं और उसके जूतों से उसकी पिटाई भी की और फिर उसका रेप किया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और दो जनवरी तक उसे पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।










संबंधित समाचार