Maharajganj: बाढ़ संकट जूझ रहे महराजंगज जनपद से यह बुरी खबर आयी सामने

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में बाढ़ के प्रकोप के बीच एक बुरी खबर है। यहां क्यास नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। पूरी रिपोर्ट

पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को लिया कब्जे में
पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को लिया कब्जे में


महराजगंज: बाढ संकट से जूझ रहे यूपी के महराजगंज से एक बुरी खबर है। जनपद में बाढ़ के प्रकोप के बीच क्यास नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव और क्षेत्र में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर टोला तेरहो निवासी राजू उम्र करीब 35 वर्ष सुबह शौच के बाद पानी छूने गया। इस दौरान उसका पाव फिसल गया और वह क्यास नाले में गिर गया। खोजबीन के काफी देर बाद राजू शव बरामद किया गया।

राजू की मौत की खबर से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 










संबंधित समाचार