महराजगंज: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से अश्लीलता और दुष्कर्म का प्रयास

डीएन ब्यूरो

गांव में रिश्तेदारी में आये एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित लड़की की मां ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले की जांच में जुटी पुलिस


महराजगंज: गांव में रिश्तेदारी में आये एक युवक पर शादी का झांसा एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लीलता और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। लड़की की मां ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

यह मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक नाबालिग बालिका के साथ अश्लील हरकत व दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी एक महिला ने फरेंदा थाने में तहरीर देकर कहा कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ गांव के एक व्यक्ति के घर रह रहे उसके रिश्तेदार के लड़के ने शादी का झांसा देकर अश्लील हरकत की। आरोपी युवक सोहासे थाना पनियारा का निवासी है। 

लड़की की मां की शिकायत के मुताबिक बार बार चेतावनी देने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला ने आरोपी पर बालिका का मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है। साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया है। 

महिला का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति की शह पर यह सब हो रहा है। महिला ने फरेंदा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कर्रवाई की मांग की है।
 










संबंधित समाचार