महराजगंज पुलिस का कारनामा, ठंडे बस्ते में डाल दिया 9 माह से अपहृत लड़की का अपहरण केस

डीएन ब्यूरो

महराजगंज पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है। पुलिस 9 महीने से अपहृत लड़की का कोई सुराग नहीं लगा सकी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

कोठीभार थाने का मामला
कोठीभार थाने का मामला


महराजगंज: कोठीभार पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है। पुलिस ने 9 महीने पहले अपहरण की गयी एक नाबालिग लड़की का केस ठंडे बस्ते में डाल दिया। 9 माह पूर्व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस अपहृत लड़की का पता नहीं लगा सकी। लड़की का लाचार पिता अफसरों के दरवाजे के चक्कर काटता रहा लेकिन कहीं भी सही तरीके से सुनवाई नहीं हुई।

अब 9 महीने बाद आज लाचार बाप महराजगंज के नवागत अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार से मिला तो एएसपी ने तत्काल कोठीभार थाने के थानेदार से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने अब अपहृत बच्ची के पिता को मामले की तेजी से जांच करने का आश्वासन दिया है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस का दागदार होता दामन उसका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। जिसका बड़ा कारण पुलिस का लापरवाह होना ही है।

इसी तरह का एक मामला महराजगंज जिले के कोठीभार थाने में सामने आया। यहां के हरपुर पकड़ी निवासी इंद्रजीत चौधरी की नाबालिग लड़की 9 महीने पहले 19 नबंबर 2019 को किसी के द्वारा बहला फुसलाकर उसे भगा दिया गया या फिर उसका अपहरण कर दिया गया। 

लड़की के पिता की तहरीर पर तब थाना कोठीभार में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा धारा संख्या 363,366,16,17 दर्ज भी किया गया। लड़की के पिता का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा लिखने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। पीड़ित और लाचार बाप तबसे दर-दर भटकने की मजबूर हैं।

पीड़ित लड़की के पिता ने आज एएसपी को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद कोठीभार थाने से जानकारी ली गयी। पुलिस ने एक बार फिर लड़की के पिता को मामले में खोजबीन तेज करने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस अपहृत लड़की को कब तक ढूंढ पाती है।










संबंधित समाचार