महराजगंज: रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव, क्षेत्र में सनसनी, साथी युवक भी लापता

डीएन ब्यूरो

रिश्तेदारी में गये एक युवक का शव मंगलवार की सुबह झाडियों से बरामद किया गया। युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। उसके साथ गया दूसरा यवक भी लापता है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..



महराजगंज: रिश्तेदारी में गये एक युवक का शव झाड़ियों से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गयी है। प्रथम दृश्ट्या इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। युवक के साथ बाइक में गया उसका दूसरा साथी भी लापता है, जिससे मामला ज्यादा गहरा गया है और तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

जानकारी के मुताबिक बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवक अपने रिश्तेदार के यहां से आ रहा था। युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया। इस बात की आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कर उसके शव को यहां फैंका गया। 

मृतक युवक का नाम राजू है, जो करमहवा खुर्द थाना पुरंदरपुर का रहने वाला है था। बताया जाता है कि वह बृजमनगंज के झिंगुरीजोत निवासी कमलेश के घर अपने रिश्तेदारी में बाइक से गया था। वापस आते समय बनगढ़िया के पास उसका शव झाड़ी में मिला। उसके साथ गया दूसरा बाइक सवार युवक लापता है। अभी तक दूसरे युवक का पता नहीं चल सका। दूसरे युवक के सामने आने के बाद मामले से पर्दा उठ सकता है।

युवक का शव मिलन की जानकारी उसके परिवार वालों को भी दे दी गयी। पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ करने के बाद भी मामले में कुछ सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल पुलिस अब इस पूरे घटना की तहकीकात में जुट गयी है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 










संबंधित समाचार