महराजगंज: घनी आबादी के बीच दारू की भट्टी, DM से मिलीं क्षेत्र की महिलाएं, कहा- बेटियों से होती हैं खुलेआम छेड़खानी, जल्द भट्टी हटवाए प्रशासन

DN Bureau

सिसवा नगर में दारू की भट्टी से वहां के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दारू की भट्टी की वजह से आये दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी होती है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



सिसवा (महराजगंज): सिसवा की घनी आबादी के बीच दारू की भट्टी ने नगर का माहौल खराब कर रखा है। दारू की भट्टी के सामने आये दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी होती है। नगर के बच्चे इसकी वजह से बिगड़ रहे है। अपनी इन्हीं सब शिकायतों के साथ सिसवा नगर के कुछ निवासी डीएम सत्येंद्र कुमार झा के पास गए। 

मंगलवार की सुबह सिसवा नगर वार्ड नंबर 24 चित्रगुप्त नगर की निवासी महिलाएं डीएम दफ्तर में पहुंची। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा से मिलने के बाद महिलाओं ने बिलखते हुए उनसे कहा कि मोहल्ले में मछली बाजार के पास घनी आबादी के बीचों बीच शराब भट्ठी चल रही है। जिसकी वजह से स्कूल आने जाने वाले लड़कियों के साथ आए दिन छेडख़ानी होती रहती है। 

महिलाओं ने आगे कहा कि घर के बच्चे भी दारू पी कर घर में बवाल करते है। कुल मिलाकर इस दारू की भट्टी की वजह से हमारे घर और नगर दोनों का माहौल बहुत बिगड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत अबकारी विभाग के साथ-साथ तमाम अधिकारियों से भी की है। लेकिन अब तक कोई सुनने वाला नही हुई है। अब आप का ही सहारा है। भट्ठी हटवा दीजिए साहब। 

महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद डीएम ने जांच करवाने की बात कही। इस सम्बंध में डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते वक्त लोग रो पड़े। डीएम से मिलने वालों लोगों में सभासद राजन विश्वकर्मा, उमरावती देवी, सिमा वर्मा, खुशबू वर्मा, अर्चना, पुष्प देवी, रीता वर्मा, सोम्या वर्मा, शकुंतला, रुक्मिणी, सोनू, गणेश, मोहन लाल, मनीष सोनी समेत दर्जन भर से ज्यादा लोग मौजूद रहे।
 










संबंधित समाचार