Maharajganj: सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

डीएन ब्यूरो

कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक महिला को सांप काटने की खबर सामने आई है। सांप के काटने के कारण महिला की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

कोल्हुई थाना क्षेत्र (फाइल फोटो)
कोल्हुई थाना क्षेत्र (फाइल फोटो)


महराजगंजः कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा के टोला उत्तरपुर निवासी सुनीता की मौत सांप के काटने के कारण हो गई है। मंगलवार आधी रात को  घर मे सो रही एक महिला को सांप ने काट लिया।

परिजनों को इस बात की जानकारी होते ही इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह महिला की मौत हो गई है। असमय मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।










संबंधित समाचार