Maharajganj: कोल्हुई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर घंटो तड़पती रही प्रसव पीड़ित महिला, ना मिली कोई मदद ना इलाज

डीएन ब्यूरो

कोल्हुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दीपावली के रात एक महिला प्रसव पीड़ा से अस्पताल के गेट पर घंटो तड़पती रही, जिसे वहां ना इलाज मिला और ना ही कोई मदद। पढ़ें पूरी खबर



कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई के सरकारी अस्पताल पर मानवता को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना  सामने आई है। कोल्हुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दीपावली की रात को अस्पताल गेट पर एक प्रसव पीड़ित महिला घंटो तड़पती रही, लेकिन उसे वहां ना कोई मदद मिली और ना ही कोई इलाज।

बताया जा रहा है कि मंगलपुर गांव निवासी तबारक अपनी पत्नी सबिदा को प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस की सहायता से बीती रात कोल्हुई अस्पताल पहुंचे। फिर एम्बुलेंस चालक ने महिला को छोड़ अंदर अपने रूम में चले गए। अस्पताल पर संतोला देवी नाम की दाई मौजूद थीं जबकि अन्य कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। दाई ने महिला की जांच किया फिर ANM को सूचना दिया बताया जा रहा है कि   पीड़ित महिला अस्पताल गेट के बाहर तड़पती रही। तब तक गश्त पर जा रहे एसओ कोल्हुई ने मामला जानने के बाद स्वयं रुक गए ,और एम्बुलेंस चालक को बुलाया। 

तब तक ANM वंदना ओझा पहुंची और मौके पर महिला की जांच की। महिला की हालत को गंभीर देखते हुए और अस्पताल में सुविधा की कमी के कारण महिला को महराजगंज रेफर कर दिया, फिर एसओ कोल्हुई ने एम्बुलेंस चालक से महिला को महराजगंज भिजवाया, महिला के अस्पताल गेट पर घंटो तड़पने से और प्रसव इलाज में देरी होने से महिला की जान को खतरा बढ़ गया। बताया जा रहा है कि महराजगंज से भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए  मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने महिला को किसी प्राइवेट अस्पताल में  प्रसव कराया, इलाज में देरी की वजह से बच्चे की मौत हो गई। 

मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता ने सभी पक्षों का बयान लिया और हकीकत जानी सभी स्टाफ ने संवाददाता को बताया कि वो अपनी अपनी जिम्मेदारी का पालन किया है, तो किसकी लापरवाही के कारण एक महिला को घंटो तड़पना पड़ा। 










संबंधित समाचार