महराजगंज: पीड़ित परिवार को मिल रही पुलिस की प्रताड़ना, परेशान परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

डीएन ब्यूरो

मारपीट के मामले में पहले से ही परेशान एक पीड़ित परिवार में पुलिस पर उन्हें प्रताड़ित करने का बड़ा आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

पीड़ित परिवार की लड़की ने सीएम से लगाई गुहार
पीड़ित परिवार की लड़की ने सीएम से लगाई गुहार


बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा गुजरौलिया के रसोइया टोला में एक सफ्ताह पूर्व दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में दो सगे भाई गंगोत्रीनाथ त्रिपाठी व चंद्रशेखर त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी उनको धमकी दे रही है। इस परिवार का आरोप है कि आरोपियों की शिकायत पर पुलिस उल्टे उनको प्रताड़ित करती है, जिससे विवश होकर उन्होंने सीएम से न्याय की गुहार लगाई है।

मुख्यमंत्री जनसुवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत

जानकारी के मुताबिक पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में चार नामजदों के विरुद्ध 27 अगस्त को तहरीर दी थी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया था। मारपीट के बाद परिवार में दो जिम्मेदार पुरुष की हालत गम्भीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार के घर तीन पुत्रियां व महिलाएं ही है। बृजमनगंज पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की लड़कियों तथा महिलाओं को बार-बार थाने बुलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला। लड़कियों को पिता व चाचा की देखभाल व इलाज तथा न्याय की गुहार के लिए दो पुत्रियां निरंतर भटकने को मजबूर है। 

पीड़ित परिवार का कहना है कि एक सफ्ताह के बाद भी किसी आरोपी की न तो गिरफ्तारी की गई और न ही मुकदमा लिखा जा रहा है। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस पर मामले की लीपापोती का आरोप लगाया जा रहा है। आरोपीयों द्वारा पीड़ित परिवार को लगातार धमकाया जा रहा है। एसओ बृजमनगंज पर भी मामले को टालने का आरोप लगाया जा रहा है। 

अब इस मामले के संबंध में पीड़ित की पुत्री ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40018720013770 के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। 
 










संबंधित समाचार