महराजगंज : सीएम योगी ने गिनायी सरकार की उपलब्धियां

डीएन संवाददाता

यूपी नगर निकाय चुनाव के अंतिम और तीसरे चरण के प्रचार के लिये सीएम योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम की रैली के लिये सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये है।



महराजगंज: यूपी नगर निकाय चुनाव के अंतिम और तीसरे चरण के प्रचार के लिये सीएम योगी आदित्यनाथ आज महराजगंज में थे। सीएम योगी ने सरकार की कई उपलब्धियों गिनाते हुए जनता से निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी डाइनामाइट न्यूज पर LIVE.. कहा- नही है प्रभुदयाल से कोई विवाद 

सीएम योगी से पूर्व जनसभा को संबोधित करते सांसद पंकज चौधरी 

यह भी पढ़ें: 30 साल में पहली बार किसी ने दी पंकज चौधरी को चुनौती, सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष में छिड़ी जंग 

 

जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी ने दावा किया कि यूपी निकाय चुनाव में राज्य की जनता ने पिछले दो चरण के मतदान में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर वोटिंग की है और निकाय चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज कर रही है। उन्होंने महाराजगंज जिले की जनता से तीसरे चरण में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बवाल, विधायक अमनमणि त्रिपाठी और भोजपुरी गायक निरहुआ के खिलाफ मुकदमा, कई गिरफ्तार 

सीएम योगी के संबोधन के पहले भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने भी जनता को संबोधित किया और भाजपा सरकार द्वारा राज्य में किये जा रहे कार्यों से जनता को अवगत कराया। इस मौके पर जिले के कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: नौतनवा में बवाल के बाद पुलिस के सामने रो पड़े गुड्डू खान, कहा..साहब मुझे मारिये.. 

यूपी नगर निकाय चुनाव के लिये आज शाम प्रचार थम जायेगा। अंतिम दिन मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिये भाजपा के दिग्गज नेता आज अपनी पूरी ताकत झोंकने का प्रयास कर रहे है। महराजगंज में 29 नवंबर को मतदान होना है।

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)










संबंधित समाचार