महराजगंज: चार दिन से लापता व्यापारी की बिहार के मंदिर में मिली लोकेशन, उठे कई सवाल, जानिये ये अपडेट

डीएन ब्यूरो

चार दिन से लापता महराजगंज के व्यापारी का आखिरकार सुराग मिल गया है। व्यापारी का सुराग बिहार के एक मंदिर में मिली है, जिसके बाद कई तरह के सवाल भी खड़े हो गये हैं। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट



कोल्हुई (महराजगंज): चार दिन से लापता कोल्हुई थाना क्षेत्र के व्यापारी के बारे में आखिरकार जानकारी मिल गई है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच पड़ताल के बीच व्यापारी ने अपने एक रिश्तेदार को फोन करके खुद के बिहार के एक मंदिर में होने की जानकारी दी। व्यापारी का फोन किसी अज्ञात नंबर से आया था। मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह कि आखिर व्यापारी बिहार कैसे पहुंचा और वहां भी मंदिर में क्यों?  इसके अलावा व्यापारी द्वारा अज्ञात नंबर से फोन करने को लेकर भी रहस्य गहरा गया है।  

कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो टोला नौवाडीह निवासी गल्ला व्यापारी वीरेंद्र राय बीते मंगलवार को गोरखपुर के लिए निकले थे। उसके बाद से व्यापारी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। परिजन भी काफी परेशान थे। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोल्हुई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

बताया जा रहा है शुक्रवार को व्यापारी का अपने एक रिश्तेदार को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को वीरेंद्र राय बताया और कहा कि वह बिहार के सिवान में एक मंदिर पर रह रहे हैं। व्यापारी के रिश्तेदार ने फोन की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एसओ कोल्हुई ने व्यापारी के परिजनों को जानकारी दी है।  जब परिजनों को यह जानकारी मिली कि वीरेंद्र राय बिहार के सिवान में हैऔर सुरक्षित हैं तो परिजनों की जान में जान आयी। परिवार के लोग बिहार के सिवान के लिए रवाना हो गए हैं।

इस मामले में एसओ कोल्हुई रामसहाय चौहान ने बताया कि व्यापारी ने अपने रिश्तेदार के पास फोन किया था,बिहार के सिवान जिले में एक मंदिर पर व्यापारी के होने की बात सामने आई है,व्यापारी के आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा की ये कैसे गायब हुए थे।










संबंधित समाचार