महराजगंज: खेल-खेल में कहासुनी ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, दो पक्षों में मारपीट, कई घायल, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमे कई लोग घायल हुए। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

पीड़ित पक्ष के कमलेश ने बतायी पूरी कहानी
पीड़ित पक्ष के कमलेश ने बतायी पूरी कहानी


धानी (महराजगंज): बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसागर ग्राम सभा में खेल-खेल में हुई कहासुनी ने धीरे-धीरे खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है। इस हिंसक संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने थाने में न्याय की गुहार लगाई, पीड़ितों ने पुलिस पर मामले में सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने न्याय के लिए CO का दरवाजा खटखटाया। 

इस लड़ाई में कमलेश, बहादुर, अजय, चांदनी और शोभा घायल हुए है। घायल कमलेश ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि उनके और दूसरे पक्ष के बीच में कोई रंजिश या झगड़ा नहीं था, कुछ दिन पहले क्रिकेट को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी को लेकर दूसरे पक्ष के दिलीप ने कुछ लोगों को बुलाकर स्टंप उखाड़कर अजय को मार दिया।

पीड़ित के मुताबिक जब इस बात की जानकारी उनको मिली तो वे सब मौके पर पहुंचे। जहां उनके पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने उन लोगों पर  हमला कर दिया। इस लड़ाई में कमलेश पिता का हाथ टूट गया है। वहीं कई लोगो को गंभीर चोट लगी है।

घटना में घायल पीड़ित पक्ष के कमलेश ने आरोप लगाया है कि बृजमनगज थाने पर तहरीर दी गई थी, लेकिन थाने से कोई करवाई नहीं हुई। पीड़ितो ने अब CO फरेंदा से न्याय की गुहार लगाई है। 










संबंधित समाचार