महराजगंज: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, 1 महिला की हालत गंभीर
महराजगंज के सिसवा कस्बे के अमरपुरा मोहल्ले में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने से 1 महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
महराजगंज: सिसवा कस्बे के अमरपुरा मोहल्ले में शार्ट सर्किट से आग लगने से 1 महिला बुरी तरह से झुलस गई। इसके बाद महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सिसवा में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सिसवा कस्बे के अमरपुरवा निवासी लक्ष्मी (21 साल) पत्नी बीरू शनिवार की सुबह मोबाईल चार्ज करने के लिए चार्ज बोर्ड में चार्जर लगा रही थी। तभी अचानक से उसमें विस्फोट हो गया, और लक्ष्मी के कपड़े में आग लग गई। इस हादसा के बाद लक्ष्मी बुरी तरह से झुलस गई।