महराजगंज: दुष्‍कर्म के बाद न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर थी पीड़ित महिला..रिपोर्ट दर्ज के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में एक महिला के साथ इलाके के ही गांव के नशे में धुत दरिंदे ने दुष्‍कर्म किया था। पीड़िता ने पनियरा थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की थी। जिसके बाद पीड़िता ने न्‍यायालय से रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर न्‍यायालय ने पुलिस को आदेश दिया था कि रिपोर्ट दर्ज कर जल्‍द से जल्‍द आरोपी को गिरफ्तार करें। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अब तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


महराजगंज: पनियरा क्षेत्र में एक महिला के साथ इलाके के ही गांव के नशे में धुत दरिंदे ने दुष्‍कर्म किया था। पीड़िता ने पनियरा थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की थी। जिसके बाद पीड़िता ने न्‍यायालय से रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी।

जिस पर न्‍यायालय ने पुलिस को आदेश दिया था कि रिपोर्ट दर्ज कर जल्‍द से जल्‍द आरोपी को गिरफ्तार करें। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अब तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।

क्षेत्र की एक महिला अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए एक ईंट भट्ठे पर काम करती है। तकरीबन एक माह पहले जब अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी। उसी दौरान पनियरा थाना क्षेत्र के गांव सौरहा के नशे में धुत एक युवक ने सिगरेट जलाने के लिए उससे माचिस मांगी।

महिला जैसे ही उस युवक को नेक नीयत से माचिस लाकर देने के लिए घर में गई वैसे ही उसके साथ आरोपी ने उसे जबरन पकड़ लिया। चाकू से डरा धमकाकर आरोपी ने दुष्‍कर्म किया। महिला के चीखने चिल्‍लाने पर पास में ही ईंट भठ्ठे पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक आरोपी भाग गया। 

पीड़िता ने मामले की पनियरा थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की और मामले को लेकर टालमटोल का रवैया दिखाया। इस पर पीड़िता ने पुलिस कप्तान महराजगंज से न्याय की गुहार लगाई। इसके बावजूद पनियरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इस पर थक हार कर पीड़ित ने न्यायलय में गुहार लगााई। जिस पर न्‍यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो गई। घटना को एक माह बीतने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।

वहीं पुलिस की ढील के कारण आरोपी का हौसला बुलंद है। वह पीड़िता से मुकदमा वापस लेने का दबाव डाल रहा है और वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर पीड़िता ने अधिकारियों से गुहार लगााई है कि आरोपी को जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तार किया जाए। 










संबंधित समाचार