महराजगंज: कोल्हुई थाना गेट पर धरने के मामले में पुलिसिया दमन जारी, उठाया गुड्डू उपाध्याय को

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिले में पुलिस की अजब लीला है। पहले तो पुलिस सुनेगी नहीं और फिर जनता विरोध करे तो मुकदमा और जेल को खेल शुरु कर कुचल डालो। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:



कोल्हुई (महराजगंज): थाना गेट पर धरने के मामले में पुलिसिया दमन जारी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अब से कुछ देर पहले दीनदयाल उपाध्याय उर्फ गुड्डू को उठा लिया है। इससे बाद से आम जनता में पुलिसिया खौफ व्याप्त हो गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कोल्हुई पुलिस ने अब से कुछ मिनट पहले कोल्हुई निवासी दीनदयाल उपाध्याय उर्फ गुड्डू को उठा लिया है।

बुधवार की रात बहदुरी़ के एक मामले में कोल्हुई थानेदार के खिलाफ बहदुरी ग्राम प्रधान सहित कुछ लोग थाने पर गये थे, यहां सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीण थाने के गेट पर धरने पर बैठ गये थे।

इसके बाद शुरु हुआ पुलिसिया आतंक और पुलिस के खिलाफ आवाज उठाने की सजा दी 35 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर। अब एक-एक लोगों को उठाने से पुलिस के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश गहरा रहा है। 

इधर दिन में मामले से जुड़े लोग एसपी मुख्यालय गुहार लगाने पहुंचे थे। 
 










संबंधित समाचार