महराजगंज: स्टूडेंट्स के लिये पुरस्कार जीतने का मौका.. सुनाएं, लॉकडाउन के अपने अनुभव या बनाएं वीडियोज

डीएन ब्यूरो

युवाओं और छात्रों की रचनाधर्मिता को पहचान दिलाने और निखारने के लिये जिले में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग करने वाले छात्रों को पुरूस्कृत किया जायेगा। पूरी खबर..

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


सिसवा बाज़ार (महराजगंज): सामाजिक संस्था "दर्पण सोसाइटी" द्वारा ऑनलाइन वीडियो मेकिंग व कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छात्र 25 जून तक प्रतिभाग कर सकते हैं। 

सामाजिक संस्था दर्पण सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में बताया कि संस्था एक नई सोच और ऊर्जा के साथ समाज सेवा एवं मानव कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर संस्था द्वारा एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लॉकडाउन के अनुभव, आत्मनिर्भर भारत, जलजनित रोग व बचाव जैसे विषयों व शीर्षक के तहत वीडियो मैकिंग व कविताओं को स्थान दिया जायेगा।

इस प्रतियोगिता के लिये संस्था द्वारा अलग-अलग आयु वर्ग के छात्रों से काव्य रचनाएं और खुद बनाये गये वीडियोज आमंत्रित किये गये हैं। इसमें कक्षा 6 से 8 जूनियर व कक्षा 9 से 12 सीनियर ग्रुप में प्रतियोगी हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
 










संबंधित समाचार