महराजगंज: शबे-ए-बरात पर रात भर लोगों ने की इबादत, अमन चैन की मांगी दुआ

DN Bureau

कोल्हुई क्षेत्र में शबे-ए-बरात का मनाया गया। शबे-ए-बरात के पर रात भर लोगों ने इबादत की और दुआ मांगी। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



नौतनवा/कोल्हुई (महराजगंज): जनपद के कोल्हुई क्षेत्र में सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शबे-ए-बरात को मनाया। इस दौरान लोग नमाज पढ़ते हुए दिखाई दिए। बता दें कि इस्लाम धर्म में शबे-ए-बरात की पर्व को बहुत अहमियत दी जाती है। क्योंकि इस रात को इस्लाम धर्म में सभी मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों और मस्जिदों में खुदा की इबादत करते हैं और पूरी रात नमाज व कुरान की तिलावत करते हैं। इस्लाम धर्म के सभी लोग इस रात को अपने अपने गुनाहों को तौबा करते हैं।

शबे-ए-बरात के दिन इस्लाम धर्म के सभी लोग अपने घरों को सजाते हैं और कई तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं, कुछ इस दिन लोग रोजा भी रखते हैं।  शबे-ए-बरात को मुस्लिम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस त्यौहार को मुस्लिम धर्म के लोग बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते है। इस मौके पर लोग गरीबों में  स्वादिष्ट पकवान बाटते हैं तथा उनके लिए खुदा से दुआ मांगते हैं। लोग इस शबे-ए-बरात पर सभी के लिए दुआ मागते हैं, जो दुनिया में हैं उनके लिए भी और जो लोग दुनिया से जा चुके हैं उनके लिए भी।

शबे-ए-बरात की रात को मुस्लिम समुदाय के लोग नफिल की नमाज पढ़ते हैं। इस त्योहार में लोग सुबह सूरज निकलने से पहले भोर में अपने गावों के कब्रिस्तान में जाकर उन लोग अपने रब से दुआ करते हैं जो इस दुनिया से जा चुके हैं। वहां से  वापस आकर के फज्र की नमाज़ पढ़ते हैं इस प्रकार शबे-ए-बरात की रात का त्यौहार मनाया जाता है।










संबंधित समाचार