महराजगंज: नहर में तैरता मिला गायब नाबालिग लड़के का शव, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में मातम

डीएन संवाददाता

गुरुवार दोपहर को खेतों में गये एक नाबालिग लड़के का काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। आज सुबह लापता के लड़के का शव नहर में तैरता पाया गया। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

गुरुवार से लापता था लड़का (फाइल फोटो)
गुरुवार से लापता था लड़का (फाइल फोटो)


कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ निवासी रामसमुझ शर्मा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रामसमुझ शर्मा का 12 साल का पुत्र मोहन कल खेतों को लिये निकला था लेकिन वह वापस लौटकर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद जब मोहन कहीं नहीं मिला तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। लेकिन मोहन का शव आज नहर में तैरता मिला। मोहन का शव बरामद होने से उनके घर-गांव में मातम पसर गया है।

कल से लापता था मोहन, आज शव बरामद (फाइल फोटो)

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मासूम मोहन गुरुवार सुबह खेत जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन दोपहर तक वह खेत में नही पहुँचा, जिसके बाद उसके परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश में जुट गए।  काफी खोजबीन करने के बाद गांव के पास बन रहे नहर के किनारे उसकी चप्पल पड़ी मिली। लेकिन इसके बाद भी उशका कुछ पता नही चला। इसके बाद परिजनों ने गुरुवार की शाम कोल्हुई थाने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई।

शुक्रवार की सुबह नहर के पास जहां कल लड़के की चप्पल पड़ी मिली थी, उससे कुछ ही दूरी पर 12 साल के मोहन का शव नहर में तैरता हुआ दिखाई दिया। शव की पहचान लापता मोहन के रूप में की गई। बताया जाता है कि नहर में डूबने से लड़के की मौत हुई। मोहन का शव मिलते ही उसके परिजनों की चीख पुकार मच गई। मृतक मासूम के घर वालों का का रो-रो कर बुरा हाल है। 

जानकारी के अनुसार मृतक मोहन दो भाइयों में बड़ा था। मोहन के पिता गुजरात में फर्नीचर का कार्य करते हैं। बड़े बेटे की मौत की खबर सुनकर वो भी गुजरात से घर के लिए रवाना हो गये।










संबंधित समाचार