महराजगंज के कई क्षेत्रों में भीषण आग का तांडव, महिला की जिंदा जलकर मौत, कई घर जले, चारों ओर खौफनाक मंजर और भय का माहौल

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज, घुघली समेत कई क्षेत्रों में भीषण आग की तांडव सामने आया है। चारों ओर खौफनाक मंजर है और लोगों में भारी भय का माहौल बना हुआ है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



बृजमनगंज/घुघली (महराजगंज): जनपद में भीषण गर्मी के बीच कई जगहों पर भीषण आग का तांडव जारी है। आग की लपटों के बीच चारों ओर खौफनाक मंजर है और लोगों में भारी भय का माहौल बना हुआ है। ग्राम टेढ़ी टोला आनंदनगर में एक महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। कई घर भी आग की भेंट चढ़ गये हैं। किसानों की फसल भी आग के कारण खाक हो गई है। रविवार को बृजमनगंज और घुघली क्षेत्र में आग का सबसे ज्याजा तांडव देखने को मिला।  

परसा गिदही में कई घर जलकर खाक

घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा गिदही में भीषण आग के कारण कई घर जलकर खाक हो गये। यहां 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने जैस-तैसे आग पर काबू पा लिया था लेकिन कुछ घर आग की चपेट में आकर खाक हो चुके थे।

परसा गिदही में ही आग ने भारी तांडव के कारण तीन दुकानें जलकर खाक हो गई, जिसमें लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।

एक दर्जन सिलाई मशीने स्वाह 

यहां गांव के ही कैलाश प्रसाद की एक दर्जन सिलाई मशीने आग के कारण नष्ट होने की खबर है। इन सिलाई मशीनों पर करीब एक दर्जन कारीगर कपड़ा सिलने का कार्य करते थे।  

कई गांव के सिवान में आग से दहशत 

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ के कई गांव के सिवान में आग लगने से दहशत का माहौल देखने को मिला। यहां के ग्रामीणों में भारी भय और खौफ है। शीतलपुर गोसाईजोत बनकटवा के सिवान में आग ने बहुत ही भयानक और विकराल रूप में धारण किया।

ऐसे बचे रिहायशी इलाके

प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते यदि आग पर नियंत्रण न पाया जाता तो आग का विकराल रूप रिहायशी इलाकों को तहस नहस कर देता।

महिला की मौत, 20 घरों में आग

रोहिणी नदी के पार स्थित ग्राम टेढ़ी टोला आनंदनगर में श्रीमती शिव राजी पत्नी गगन चौधरी उम्र 75 वर्ष की आग की चपेट में आकर जलने से मृत्यु हो गई है। यहां लगभग 20 घरों में आग लगने की खबर है। आग के कारण भारी नुकसान हुआ है। लेखपाल द्वारा मौके पर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग से मृत महिला का थाना पुरंदरपुर से पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।










संबंधित समाचार