महराजगंज में बाढ़ का इतिहास: 2007 में नाव पलटने से डूबे थे 27 लोग

डीएन संवाददाता

महराजगंज में यूं तो हर साल बाढ़ नही आती लेकिन जब आती है तो जमकर तबाही मचाती है। डाइनामाइट न्यूज़ ने बीते दो दशक की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आय़ीं।

बाढ़ का दृश्य
बाढ़ का दृश्य


महराजगंज: जिले में जब भी बाढ़ का जिक्र आता है तो लोग बरबस ही 1998, 2000 और 2007 को याद कर बैठते हैं। बीते दो दशक के ये तीन ख़ास बरस लोगों को कभी नही भूलते। बाढ़ ने जमकर तांडव मचाया था। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के ताजा हालात पर डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग

2007 में तो नदियों ने ऐसी तबाही की इबारत की लिखी कि उफनती नदियों के पानी ने पनियरा इलाके के हरखपुरा गांव में बाढ़ के पानी में नाव पलटने से 27 लोगों को लील लिया और ये सभी रोहन नदी में समा गये।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: बाढ़ ने बरपायी आफत, किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद

इन तीनों सालों में जमकर तबाही हुई। अब 2017 में इसी तरह का खौफ लोगों के सामने है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ का कहर: चंदन पुल टूटा, नेपाल से कटा संपर्क

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 










संबंधित समाचार