महराजगंज: कांग्रेसियों ने कहा- किसानों को ठगने का काम कर रही है केंद्र सरकार

डीएन संवाददाता

कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन कर केंद्र सराकर पर जमकर साधा निशाना। कार्यक्रम को कई नेताओं ने संबेधित किया और भाजपा सरकार की गलत नीतियों पर खूब निशाना साधा। पूरी खबर..

सभा को संबोधित करती तलत अजीज
सभा को संबोधित करती तलत अजीज


महराजगंज: पनियारा ब्लॉक ईकाई में कांग्रेसियों द्वारा केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर किसानों को लूटने और जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाया गया। इस कार्यक्रम में तलत अजीज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कांग्रेस की ब्लाक ईकाई को संबोधित करते हुए तलत अज़ीज़ ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण पूरा देश महंगाई और भ्रष्टाचार की लूट से त्रस्त है। चारों तरफ किसान परेशान है।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता 


इस बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि झूठे वादों के बल पर सत्ता में आयी भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों की पोल कांग्रेस जनता का सामने खोलने का काम करेगी। फरेन्दा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी विरेन्द्र चौधरी ने भी कहा कि पूरे प्रदेश में गुण्डा राज व्याप्त है और भाजपा अब तक की सबसे असफल सरकार है।

इस मौके पर दीनानाथ चौरसिया व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस मौके पर अमरजीत निषाद, मोहम्मद अलीम ,जग्गू प्रसाद, तीरथ सिंह, अभिमन्यु सिंह, मुक्तिनाथ, साधू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
 










संबंधित समाचार