महराजगंज: शहीद जवान पंकज त्रिपाठी का पार्थिव शरीर शनिवार को पहुंचेगा गांव.. अंतिम संस्कार की तैयारियां तेज

डीएन ब्यूरो

पुलवामा आतंकी हमले में महराजगंज के शहीद वीर जवान पंकज त्रिपाठी का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक आवास फरेन्दा इलाके के हरपुर गांव पहुंचेगा, जहां पर उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

शहीद पंकज त्रिपाठी (फाइल फोटो)
शहीद पंकज त्रिपाठी (फाइल फोटो)


फरेन्दा (महराजगंज): गुरुावार को श्रीनगर के पास  पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में करीब 44 जवान शहीद हो गए। जिसमें महराजगंज जिले फरेन्दा क्षेत्र के हरपुर गांव के वीर जवान पंकज त्रिपाठी भी शहीद हो गए।

महराजगंज जिले के वीर जवान पंकज त्रिपाठी कश्मीर के आतंकी हमले में हुए शहीद, मातम, मां का बुरा हाल

पंकज त्रिपाठी के शहीद होने की खबर से उनके घर में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: एसपी रोहित सिंह सजवान पहुंचे शहीद जवान पंकज त्रिपाठी के घर, कही ये बड़ी बात

वहीं प्रशासन को लेकर तब सवाल उठने लगे जब जिले के डीएम अमरनाथ उपाध्याय और सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद पंकज चौधरी काफी समय तक शहीद त्रिपाठी के घर सांत्वना देने के लिए नहीं पहुंचे। एसपी रोहित सिंह सजवान तो काफी आकर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके थे।

जब मीडिया में य़ह खबर वायरल हुई तो फिर शुक्रवार की शाम 5 बजे डीएम और भाजपा सांसद जवान के घर पहुंचे और श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: शहीद पंकज त्रिपाठी के घर पहुंचे डीएम, सांसद, पूर्व मंत्री व कई राजनीतिक दलों के नेता, दी श्रद्धांजलि

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक अब सभी लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब शहीद का पार्थिव शरीर घर आयेगा। इस बारे में यह खबर है कि शनिवार को शहीद जवान का पार्थिव शरीर घर आयेगा फिर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जायेगी।










संबंधित समाचार