मध्य प्रदेश: परंपरा के नाम पर देह व्यापार में लिप्त मिला पूरा गांव, ग्रामीणों ने पुलिस पर बरसाये पत्थर, 5 लड़कियां रेसक्यू

डीएन संवाददाता

देह व्यापार से जुड़े मामले अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है, जब पूरा का पूरा गांद देह व्यापार में लिप्त पाया गया। पढिये, पूरी रिपोर्ट

अफजलपुर थाना क्षेत्र के सिखेड़ी गांव में कथित परंपरा के नाम पर देह व्यापार
अफजलपुर थाना क्षेत्र के सिखेड़ी गांव में कथित परंपरा के नाम पर देह व्यापार


भोपाल: देह व्यापार से जुड़े मामले अक्सर पुलिस और मीडिया के जरिये सामने आते रहते हैं लेकिन देह व्यापार से जुड़ा ऐसा मामला पहली बार सामने आया है, जिसमें पूरा का पूरा गांव ही देह व्यापार में लिप्त पाया गया। एक गुप्त सूचना पर पुलिस जब इस गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने पत्थर बरासकर पुलिस को भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दोबार जब गांव में धावा बोला तो गांव की महिलाएं औऱ पुरूष गांव छोड़कर जा चुके थे। इसके बावजूद भी पुलिस ने गांव से पांच लड़कियों को रेसक्यू किया गया है। 

यह ताजा मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले का है। जिले के एसपी को सूचना मिली थी कि अफजलपुर थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ी में नाबालिगों से देह व्यापार कराया जाता है। सूचना के बाद पुलिस की विशेष टीम ने इस गांव में धावा बोला। पुलिस को देखते ही देह व्यापार करने वाली महिलाओं और उनके साथ रहने वाले पुरुषों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस के कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए और चार पुलिसकर्मियों को चोटें भी लगी।

ग्रामीणों द्वारा हमले के बाद पुलिस फोर्स जब दोबारा गांव में पहुंची तो पूरे गांव से देह व्यापार करने वाले सभी लोग और महिलाएं घर छोड़ कर भाग गईं थी। पुलिस टीम ने गांव से 5 लड़कियों को मौके से रेस्क्यू करने में सफलता प्राप्त की। इनमें से दो लड़कियां नाबालिग बतायी जा रही है।

पुलिस का भी मानना है कि परंपरा के नाम पर इस गांव के एक समुदाय विशेष द्वारा कई वर्षों से अपनी लड़कियों से देह व्यापार करवाया जा रहा है। परंपरा के मुताबिक गांव वाले नाबालिग लड़कियों से भी देह व्यापार को गलत नहीं मानते हलांकि वे इसे गैरकानूनी जरूर मानते हैं। 

मन्दसौर के एडिशनल एसपी डॉक्टर अमित वर्मा ने का कहना है कि पुलिस को एक विशेष समुदाय में बच्चों से देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी। इसके लिए पुलिस की टीम वर्दी में और सिविल ड्रेस में गई थी। पांच लड़कियों को रेसक्यू किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। लड़कियों से पूछताछ के अलावा फरार ग्रामीणों की भी तलाश की जा रही है। 










संबंधित समाचार