लखनऊ: गोमती में कूदी महिला, बचाने के लिये पति ने लगाई छलांग, फरिश्ता बन राहगीर भी कूदा

डीएन संवाददाता

राजधानी लखनऊ में पति संग डॉक्टर से इलाज करवाकर लौट रही महिला ने गोमती नदी पुल से नदी में छलांग लगा दी। पत्नी को छलांग लगाते देख उसका पति भी नदी मे कूद गया। दोनों को नदी में डूबता देख वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने भी नदी में छलांग लगा दी। पूरी खबर..

गोमती नदी के पुल पर मौजूद राहगीर
गोमती नदी के पुल पर मौजूद राहगीर


लखनऊ: डाक्टर से इलाज करवाकर पति के  साथ घर लौट रही महिला ने अचानक पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी, जिसको बचाने के लिए उसका पति भी नदी में कूद पड़ा। दोनों पति पत्नी नदी की तेज लहरों में डूबने लगे। पति-पत्नी को डूबता  देख वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने नदी में छलांग लगा दी। यह राहगीर इस कपल के लिये किसी भगवान से कम नहीं निकला, जिसने नदी में कूदकर डूबते पति पत्नी को बचा लिया। 

 

 

जानकारी के मुताबिक महिला ंमानसिक रूप से कमजोर बतायी जाती है और उसका लखनऊ में एक महिला डाक्टर के पास इलाज चल रहा है।

लखनऊ के बालागंज निवासी महिला के पति रफी ने बताया कि उसकी पत्नी का मानसिक इलाज लखनऊ के ही एक डॉक्टर के पास चल रहा है। जब उनकी पत्नी डॉक्टर से इलाज करा कर अपने घर लौट रही थी, तभी उसने गोमती नदी पुल पर चक्कर आने और गाड़ी धीमा करने के लिए कहा। जैसे ही महिला के पति ने अपनी गाड़ी की रफ्तार थोड़ी कम की। महिला एकदम से नदी में कूद गई। जिसे देख कर महिला का पति भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। हलांकि उधर से गुजर रहे एक राहगीर ने दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

महिला और उसके पति को सिविल अस्पताल में गोमतीनगर  पुलिस ने भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।










संबंधित समाचार