VIDEO-वर्दी वाला गुंडा: देखिये, दबंग पुलिस कर्मी की हैरान कर देने वाली पिटाई

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस का हैरान कर देने वाला बर्ताव सामने आया है। वर्दी की आड़ में पुलिस ने एक युवक की इस कदर पिटाई की कि देखने वाले भी हैरान रह गये। देखिये वीडियो..

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पुलिस का एक डरावना चेहरा सामने आया है। एक हैरान कर देने वाले मामले में पुलिस ने युवक के साथ जिस तरह का बर्ताव किया, उससे पुलिस की वर्दी पर दाग लग गये हैं। इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए पुलिस ने युवक को इतनी बेरहमी के साथ पीटा कि देखने वाले भी हैरान रह गये।

 

पुलिसकर्मी द्वारा युवक की पिटाई का यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।  थाना ग़ाज़ीपुर इलाके के कुकरैल पुल के नीचे पुलिस कर्मी एक युवक को बेरहमी से पीटता दिखा रहा है। पुलिस वाला युवक को लिटाकर उसके सीने पर पैर रखकर उसे इस तरह पीट रहा है, जैसे उसकी जान लेना चाहता हो।  

समझा ताजा है कि वहां से गुजर रहे राहगीरों घटना का वीडियो बनाया और इसे वायरल किया। ताकि पुलिसकर्मी को सजा दिलाई जा सके। अब देखना यह है कि यूपी पुलिस इस घटना का संज्ञान लेकर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। 
 










संबंधित समाचार