लखनऊ: सीएम योगी ने राजा बलरामपुर धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

डीएन संवाददाता

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजा बलरामपुर धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धाजलि अर्पित की और उनके निधन पर गहरा शोक जताया। इस मौके पर सीएम योगी के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे। पूरी खबर..

श्रद्धांजलि  देते सीएम योगी
श्रद्धांजलि देते सीएम योगी


लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजा बलरामपुर धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह के राजधानी में स्थित आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर गहरा शोक जताया और श्रद्धाजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम योगी के साथ बलरामपुर सदर के विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

 

गौरतलब है कि राजा बलरामपुर धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह की रविवार का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। सिंह के निधन पर सीएम समेत कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

 

सीएम योगी ने शोक संदेश में कहा कि राजा धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह सदैव लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए उल्लेखनीय कार्य किए। जनता में लोकप्रिय सिंह के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

बलरामपुर के गौरवशाली राजवंश के वर्तमान महाराजा धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह का जन्म 25 अगस्त 1958 को जनवार वंश के ही गंगवल राजकुल में हुआ था। गंगवल रियासत में उनका नाम रघुवंश भूषण सिंह था। बलरामपुर आने पर उन्होंने अपना नाम धर्मेंन्द्र प्रसाद सिंह रखा।
 










संबंधित समाचार