लखनऊ: जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु की कामना

डीएन संवाददाता

राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते भाजपा कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते भाजपा कार्यकर्ता


लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67 वां जन्मदिन राजधानी लखनऊ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं ने हज़रतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर 11 किलो का केक काटकर जश्न मनायाl  महिला कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाया और प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की।

पीएम मोदी के जन्म दिन पर केक काटते भाजपाई


भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुधीर हलवासिया ने बताया आज से जिले व प्रदेश स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। जो 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने स्वस्थ्य भारत और स्वच्छ भारत का स्लोगन भी दिया है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
 










संबंधित समाचार