लखनऊ में बोले अखिलेश यादव- हमारे किये कार्यों को अपना बता रही योगी सरकार

डीएन संवाददाता

राजधानी लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार प्रदेश की हमारी पिछली सपा सरकार के कामों को अपना बता रही है और जनता को गुमराह कर रही है। 



लखनऊ: राजधानी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर एक बार सूबे की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार प्रदेश की हमारी पिछली सपा सरकार के कामों को अपना बता रही है और जनता को गुमराह कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि किसानो की कर्जमाफी के नाम पर योगी सरकार ने प्रदेश के किसानो से छलावा करने के अलावा कुछ नहीं किया। 

प्रेस कांफ्रेंस करते अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार कई मोर्चों पर असफल हो रही है। राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का उनका अभियान फेल हो गया है। प्रदेश के किसानो का आलू, गन्ना और धान बर्बाद हो रहा है। सराकर किसानो के हितों की अनदेखी कर रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून की हालत खराब हो गयी है। युवाओं को रोजगार देने के मामले मे मौजूदा भाजपा सरकार पूरी तरह असफल है। सरकार 1090 सेवा को भी दुरूस्त नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश में सामाजिक न्याय की सबसे ज्यादा जरूरत है। सपा अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमत्री ने इस मौके पर सभी को नव वर्ष की शुभकामनायें भी दी और नये साल में देशवासियों के स्वस्थ और लोकतंत्र के और अधिक मजबूत होने की कामना की । 










संबंधित समाचार