लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर दिया 'साइकिल योग' का संदेश

डीएन संवाददाता

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर 'साइकिल योग' का संदेश दिया।

साइकिल चलाने का दिया संदेश
साइकिल चलाने का दिया संदेश


लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशवासियों ने योग करके स्वस्थ रहने का मूलमंत्र अपनाया। लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने योग दिवस कुछ अलग तरीके से योग दिवस मनाया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर 'साइकिल योग' का संदेश दिया। साइकिल चलाकर कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों से कहा ‘साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओं’।

बुधवार को सपा नेताओं ने गोमती नगर के जनेश्वर मिश्र पार्क में साइकिल चला कर साइकिल योग का संदेश दिया। इस मौके पर सपा के नगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दकी ने कहा की केन्द्र की मोदी सरकार अपने तीन साल से ज्यादा के कार्यकाल में अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। इसलिये केन्द्र सरकार असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिये योग का सहारा ले रही है।

सपा की ओर से आयोजित इस साइकिल यात्रा में पार्टी के कई बड़े नेताओं सुनील सिंह साजन, गौरव दुबे, रामशंकर शुक्ला के साथ सैकड़ों की तादाद में दूसरे कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।










संबंधित समाचार