आजमगढ़ से सपा विधायक आलमबदी की हालत में सुधार

डीएन संवाददाता

सपा के बेदाग और ईमानदार छवि के आजमगढ़ के निजामाबाद विधायक आलमबदी को दिल का दौरा पड़ने के कारण 31 जुलाई को लखनऊ के लोहिया इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया, जंहा उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल में भर्ती सपा विधायक आलमबदी
अस्पताल में भर्ती सपा विधायक आलमबदी


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के बेदाग और ईमानदार छवि के आजमगढ़ के निजामाबाद सीट से विधायक आलमबदी को बीते दिनों दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें लोहिया इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

सपा विधायक आलमबदी का हाल जानने के लिए बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आलमबदी से बातचीत कर उनका हाल पूछा। डॉक्टरों के मुताबिक विधायक आलमबदी की हालत अब पहले से काफी बेहतर है और उन्हें जल्द छुट्टी दे दी जायेगी।

लगातार चौथी बार जीता चुनाव

आलमबदी के क्षेत्रीय समर्थक तारीक शमीम ने बताया कि उन्होंने निजामाबाद विधानसभा में लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने बताया की आलमबदी चुनावी अभियान में वे कभी भी लाव-लश्कर के साथ नहीं निकलते हैं। सभी आम और खास लोगों से बड़े स्नेह से मिलते हैं। इसी कारण आजमगढ़ की जनता विधायक का सम्मान करती है।

लोक निर्माण विभाग में भी की नौकरी

सपा विधायक आलमबदी ने 1960 में लोक निर्माण विभाग की नौकरी से अपने कैरियर शुरूआत की। 4 साल की नौकरी के बाद ही नौकरी से त्यागपत्र देकर राजनीति से जुड़ गए। 1995 में सपा नेता मुलायम सिंह के कहने पर पहली बार चुनाव लड़ा।










संबंधित समाचार