योगी सरकार के खिलाफ सपा ने खोला मोर्चा, विधान सभा के बाहर जमकर प्रदर्शन

डीएन संवाददाता

समाजवादी पार्टी का कहना है कि योगी सरकार राज्य की कानून व्यवस्था को बनाये रखने में पूरी तरह असफल रही है और सरकार के इशारों पर पुलिस फर्जी मुठभेड़ में बेगुनाहों को मार रही है। सपा ने योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ आज विधान भवन के बाहर प्रदर्शन किया..

विधान सभा के बाहर प्रदर्शन करते सपा नेता
विधान सभा के बाहर प्रदर्शन करते सपा नेता


लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन आज समाजवादी पार्टी ने सरकार की नीतियों के खिलाफ विधान सभा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। सपा का कहना है कि योगी सरकार राज्य की कानून व्यवस्था को बनाये रखने में पूरी तरह असफल रही है। सूबे में भय और भ्रष्टाचार बढ़ गया है।

योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सपा नेता

 

योगी सरकार के खिलाफ सपा ने नारेबाजी भी की। सपा ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्य में अपराध के आंकड़ों में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। पुलिस फर्जी मुठभेड़ में बेगुनाहों को मार रही है। भाजपा जिन वादों के आधार पर सत्ता में आयी उसे पूरा करने में नाकाम रही है।

 

भाजपा ने बीते दिन ही प्रदेश कार्यालय में बैठक कर सदन में भाजपा सरकार को घेरेने का ऐलान किया था। सपा जिन मुद्दों को लेकर सरकार का विरोध कर रही है, उनमें फर्जी एनकाउंटर, नौजवानों को रोजगार न देना और राजनीतिक द्वेष की भावना से काम करने जैसे मद्दे शामिल है।
 










संबंधित समाचार