यूपी में हैवानियत, बहराइच में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, अपहरण के बाद दुष्कर्म, मासूम की मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दिल को झकझौर देने वाला मामला सामने आया है। दरिंदों ने पहले डढ़ वर्षीय बालिका का अपहरण किया और उसके बाद मासूम संग दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची की मौत हो गई। पूरी रिपोर्ट

बच्ची संग दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
बच्ची संग दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में डेढ़ वर्षीय बालिका के साथ कुछ दरिंदों ने जो कुछ किया, उसने समाज को फिर एक बार शर्मसार कर दिया है। यहां पहले डेढ़ साल की मासूम का अपहरण किया गया, उसके बाद बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपियों को जमकर पीट डाला और पुलिस को सौंप दिया। इस घटना से पूरे गांव और क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा है। आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही है।

इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना कोतवाली नानपारा क्षेत्र में हुई। यहां कुछ युवकों ने घर में सो रही डेढ़ साल की मासूम का अपहरण कर लिया गया। आरोपी मासूम को लेकर गांव के बाहर बने प्राथमिक विद्यालय में ले गये, जहां बच्ची के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म किया। घर में लड़की को न देख उसके परिजन मासूम की तलाश करने लगे। मासूम के परिजन व ग्रामीण जब लड़की की खोजबीन कर रहे थे, तभी गांव के स्कूल से उसके रोने की आवाज आने लगी।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्कूल में बच्ची को रक्त रंजित अवस्था में मिली। लड़की की स्थिति को देखकर सभी शर्मसार हो गए। भाग रहे आरोपियों को ग्रामीणों ने मौके पर ही घेराबंदी करके पकड़ लिया। गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस के चंगुल से भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने गोली मारकर घायल कर फिर गिरफ्तारर कर लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी नानपारा पहुंचाया। चिकित्सकों ने बच्ची की हालत चिंताजनक देख बहराइच मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवारजन में कोहराम मचा गया।

घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश और गुस्सा है। आक्रोशित ग्रामीण और पीड़ित परिवार के लोग आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे हैं। एसपी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।










संबंधित समाचार