लखनऊ: इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी पर कांग्रेसियों ने निकाली शोभायात्रा

डीएन संवाददाता

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर लखनऊ में शोभा यात्रा निकाली गई।



लखनऊ: देश की पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में कई कांग्रेसी नेताओं ने हिस्सा लिया और इंदिरा गांधी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी को याद किया और उन्हें क्षद्धाजंलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: राजीव गांधी जयंती: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

 

शोभायात्रा कांग्रेस मुख्यालय से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा होते हुए मुख्यमंत्री चौराहे पर समाप्त हुई। कांग्रेसी नेताओं ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में झड़प

 

 

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने 'इन्दिरा गांधी, अमर रहे' के नारे भी लगाये।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: चंद्रशेखर हत्याकांड का खुलासा न होने के विरोध में प्रदर्शन

 

 

कांग्रेसियों ने लगाये नारे

इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी जिन्दाबाद के नारे लगाये। उन्होंने राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 










संबंधित समाचार