महराजगंज में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की, जमकर हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शिवेंद्र चतुर्वेदी

मध्य प्रदेश में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ महराजंगज जिले के कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इसे लेकर कोतवाली पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों के कई प्रमुख नेताओं के खिलाफ मुकदमा एफआईआर दर्ज की है। जिससे कांग्रेसियों का गुस्सा और भड़क गया है।



महराजगंज: मंदसौर गए राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सक्सेना चौराहे पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

पीएम मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेसी

बता दें कि मध्य-प्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली लगने से 6 किसानों की मौत हो गई थी।

पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

किसान मध्य प्रदेश सरकार से अपनी फसल का उचित मूल्य दिलाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसके बाद कांग्रेस उपाद्यक्ष राहुल गांधी पीड़ितों से मिलने के लिए मंदसौर गए थे जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के साथ हुई हाथा-पाई

पीएम मोदी का पुतला फूंकने को लेकर 4 नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल सदर के मुताबिक पीएम मोदी का पुतला फुंके जाने को लेकर कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ मुकदमा लिखा गया है।

पुलिस से भिड़े कांग्रेसी नेता

कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 4 नामजद राजू गुप्ता, त्रिभुवन मिश्र, विनोद सिंह और 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।










संबंधित समाचार