महराजगंज: सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने पर सपा के 22 नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने पर महराजगंज जिले के पुलिस प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के 22 नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने पर सपा के करीब दो दर्जन नेताओं और कार्यकताओं पर एफआईआऱ दर्ज की गयी है।
यह एफआईआऱ हिन्दु युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय की तहरीर पर दर्ज की गयी है। आरोप है कि 17 अगस्त को सपाईयों ने 1 बजे दिन में मुख्य चौराहे पर योगी का पुतला फूंका था।
सदर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 757/2017 धारा 504,506 और 6 संयुक्त प्रांत विशेष शक्ति अधिनियम 1932 के तहत दर्ज किया गया है। जिन नेताओं के किलाफ एफआईआऱ दर्ज हुई है उनके नाम हैं- रामलाल, जिलाध्यक्ष राजेश यादव, राहुल मिश्रा, अमरनाथ यादव, रफीउल्लाह, के.पी. दूबे, गामा मद्देशिया, जगदंबा गुप्ता, जितेन्द्र यादव, रवि यादव, अशोक यादव, वीरेन्द्र यादव, लायक अली, राजू खान, दीप यादव, रामदरश यादव, राधाकांत, दिलीप कुमार, रामबचन यादव, रामनयन यादव, श्रीपत आजाद, अखिलेश यादव।