सब्जियों की माला पहने सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

डीएन संवाददाता

समाजवादी पार्टी ने क्रांति दिवस की शुरुआत कर दी, इस क्रांति दिवस में सूबे की सरकार द्वारा किये गए गलत कार्यों का समाजवादी पार्टी विरोध और पर्दाफाश करेगी।

प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता
प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता


कानपुर: बुधवार से समाजवादी पार्टी ने क्रांति दिवस की शुरुआत कर दी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर जुलूस निकाला और गले मे रोटी और सब्जियों की माला पहने हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

राज्य भर में आयोजित होने वाले क्रांति दिवस में सूबे की सरकार द्वारा किये गए गलत कार्यों का समाजवादी पार्टी विरोध और पर्दाफाश करेगी। सपा ने भी ऐलान कर दिया कि क्रांति दिवस पर सभी जिलों मंडलों में 'देश बचाओ, देश बनाओ' के नारे के तहत आगे बढ़ेंगे। इस दौरान जनसभाएं की जाएगी।

कानपुर में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर जुलूस निकाला और गले मे रोटी और सब्जियों की माला पहने हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया।

सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम

कार्यकर्ताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में पूरी तरह से असफल हो गयी। बढ़ते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम रही है। हर तरफ से सरकार की कड़ी आलोचना की जा रही है। महंगाई आसमान छू रही है और आम आदमी का जीवन बेहाल हो गया है। बेरोजगारी दिनोदिन बढ़ती जा रही है।

महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं आये दिन हो रही हैं। सूबे की सरकार हर नीतियों में पूरी तरह फ्लॉप हो चुकी है, आज सभी कार्यकर्ताओं ने शहर भर में जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और लचर कानून-व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है।










संबंधित समाचार