क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पीएम का फूंका पोस्टर

डीएन संवाददाता

कांग्रेसियों ने किसानों की अनदेखी और बदहाल कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर यूपी और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता


लखनऊ: देश के इतिहास  मे 9 अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में जाता है। इस मौके पर आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से विधानसभा की तरफ प्रदर्शन करते हुए कूच किया और देश-प्रदेश मे किसानों की अनदेखी समेत बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं ने सीएम व पीएम का पुतला फूंका।

कांग्रेस नेताओं ने यूपी समेत पूरे देश मे किसानों की आत्महत्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया। उन्होंने यूपी मे बढ़ रहे अपराध के आकड़ों पर भी चिंता जताई और इसके लिए योगी सरकार को जमकर कोसा। इसी के साथ कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा गेट पर भी चढ़ने की कोशिश की, जिसे लेकर उनकी पुलिस से तीखी झड़प भी हुई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने पीएम मोदी के पोस्टर मे भी आग लगाई। बढ़ती हुई अव्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया।                        










संबंधित समाचार