रेप के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के मामले में नया ट्वीस्ट, बयान से पलटी महिला, कही ये बात..

डीएन ब्यूरो

महिला से दुष्कर्म के आरोपों में गिरफ्तारी के बाद 14 दिन के लिये जेल भेजे गये यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से संबंधित इस ताजा मामले में एक नया ट्विस्ट आया है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

गायत्री प्रसाद प्रजापति (फाइल फोटो)
गायत्री प्रसाद प्रजापति (फाइल फोटो)


लखनऊ: महिला से दुष्कर्म के आरोपों में गिरफ्तारी के बाद 14 दिन के लिये जेल भेजे गये यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से संबंधित इस ताजा मामले में एक नया ट्विस्ट आया है। पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराने वाली महिला ने एक बड़ा बयान देते हुए गायत्री  प्रजापति को पिता तुल्य बताया है। इसी के साथ महिला अपने बयान से भी पलट गयी है।

पूर्व मंत्री पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा है कि गायत्री प्रजापति के साथ उसका रिश्ता पिता और बेटी का है। महिला ने कहा कि इस मामले में जो कुछ भी हो रहा है, इसके लिए कोई और जिम्मेदार है। 

महिला ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अधिवक्ता राम सिंह की जांच कराने की अपवी की है। महिला का कहना है कि राम सिंह ही मुख्य आरोपी है।  वही गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ एफआईआर लिखवा रहा है। इसके लिये योगी को नार्को टेस्ट करवाना चाहिये।

महिला के दुष्कर्म के आरोप के बाद गिरफ्तार किये जाने के पूर्व मंत्री को कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। कोर्ट ने पूर्व मंत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत  में भेज दिया है। फिलहाल वे केजीऐमसी मे भर्ती कराये गये हैं।

दरअसल पूर्व मंत्री के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले की पैरवी करने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने बीते  गुरुवार को लखनऊ के गाजीपुर थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी।
 










संबंधित समाचार