आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पैसेंजर्स से भरी बस भीषण हादसे का शिकार, दिल्ली से बिहार जा रही थी बस, कई घायल

डीएन ब्यूरो

दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही यात्रियों से भरी एक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस बस में 45 यात्री सवार थे। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट..

हादसे का शिकार बनी बस
हादसे का शिकार बनी बस


लखनऊ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 45 पैसेंजर्स से भरी एक बस बीती रात भीषण हादसे का शिकार हो गयी। यह बस दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही थी। इस सड़क हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि कुछ लोगों को मामूल चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिये पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें..Road Accident: यूपी में भीषण सड़क हादसा, बस और कार की भिड़ंत में छह लोगों की मौत, 20 घायल

हादसे के बाद बस पूरी तरह पलट गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ऊसराहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़कर घायलों समेत सभी सवारियों को बस से बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें..बदमाशों ने सवारियों से भरी बस को आगरा से किया हाइजैक, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जोरों पर

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही यह बस यूपी में इटावा जनपद को पार करते समय एक्सप्रेसवे पर पलट गई। इस हादसे के कारण का पता नहीं तल सका। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है।

 

डाइनामाइट न्यूज़ की हर खबर अब टेलीग्राम पर

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में 16 यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिये पीजीआई सैफई में भर्ती कराया है। अन्य को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
 










संबंधित समाचार