जानिये.. यूपी में बढते अपराधों की कहानी, यूपी कांग्रेस की जुबानी..हर माह राज्य में 291 हत्याएं

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने आज आंकड़ों के जरिये योगी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि यूपी में बढ़ते अपराध बताते हैं कि राज्य में कानून-व्यस्था खत्म हो गयी है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस नेता
प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस नेता


लखनऊ: प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस समय प्रदेश में एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश का 11% केवल उत्तर प्रदेश में हो रहा है। उन्हों राज्य की योगी सरकार को पूरी तरह नाकामयाब बताया। 

कांग्रेस के मुताबिक पूरे देश के क्राइम के 11 फीसदी मामले अकेले यूपी में सामने रहे है। आज कुशीनगर में एक युवक की हत्या कर दी गयी। यूपी में हर महीने केवल हत्या के 291 मामले आ रहे हैं। पिछले 7 महीनों में महिलाओं से जुड़े 1216 मामले दर्ज किए गए हैं।

कांग्रेस ने कहा कि योगी सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में असफल हो गयी है। ब्यूरोक्रेसी भी बेकाबू हो चुकी है। पिछले 7 महीनों में 2,032 हत्या के मामले सामने आए हैं। इस हिसाब से 9 से 10 हत्या की वारदातें रोजाना हो रही हैं। वहीं महिलाओं से जुड़े अपराध के आंकड़े लगातार बढ़ रहे है। प्रदेश में 2017 में भाजपा सुशासन के नाम पर आई थी। मगर इस समय प्रदेश में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। 

कांग्रेस ने कहा कि लखीमपुर हमीरपुर बुलंदशहर में जो घटनाएं हुई हैं, वे पूरी तरीके से बेलगाम कानून व्यवस्था की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि प्रदेश में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां पर आज घटनाएं न हो रही हो। कुछ ही दिनों पहले मथुरा के डिप्टी कलेक्टर ने अपनी सुरक्षा के लिए पीसीएस एसोसिएशन को एक पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती रहेगी।
 










संबंधित समाचार