हिंदी
नई दिल्लीः डायरिया वह सेहत समस्या है जिसमें बच्चों को दिन भर में 5 या उससे भी अधिक बार पानी की तरह पतले दस्त होना। इसके अलावा कई बार बुखार और उल्टी भी होती है। डायरिया यानि दस्त, यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर के अंदर पानी और नमक दोनों ही खत्म हो जाता है। ज्यादातर डायरिया की समस्या बच्चों में देखने को मिलती हैं। गलत खान-पान से बच्चों को डायरिया हो जाता है।
यह भी पढ़ेंः स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल हेल्थ टिप्स, एग्जाम के दिनों जरूर फॉलो करें ये चार्ट
डायरिया लगने के कारणः
1. डायरिया पैदा करने के लिए प्रमुख रूप से रोटा वायरस जिम्मेदार होता है जिसके इंफेक्शन की वजह से डायरिया होता है।
2. मां के दूध में पौष्टिकता की कमी।
3. पेट में गर्मी हो जाना।
4. दांत निकालते समय।
5. दूषित या गलत खानपान।
6. बच्चों को लंबे समय तक एंटीबायोटिक्स देना।
7. पानी का साफ न होना।

यह भी पढ़ेंः बच्चों की बेहतर देखभाल करती है कामकाजी महिलायें
बच्चों में डायरिया के घरेलू उपचारः
1. बच्चे को डायरिया होने पर उसे एक गिलास पानी में 2 चम्मच शक्कर, चुटकी भर नमक और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर पिलाएं। बच्चों को इससे तुरंत आराम मिल जाएगी।
2. डायरिया लगने पर सौंफ के चूर्ण को पानी में अच्छी तरह भिगोएं। इसके बाद इसमें बेलगिरी मिलाकर बच्चे को पिलाएं।
3. नारियल पानी पिलाना भी डायरिया में फायदेमंद होता है। बच्चे को कच्चे नारियल का पानी पिलाएं। इससे उन्हें जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे और डायरिया से राहत भी मिलेगी।
4. अनार के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लें। फिर इस चूर्ण को शहद में मिलाकर बच्चे को दिन में 3-4 बार चाटने को दें। डायरिया की समस्या दूर हो जाएगी।
5. अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है तो उसे दाल का पानी, चावल का मांड, दही केला, हल्की चाय व हल्का पाचक भोजन दें।
6. 2-3 ग्राम बेलफल का पेस्ट बना लें और गूदे को दिन में 2-3 बार बच्चे को खिलाएं। इसके अलावा आप उन्हें जायफल के चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ दिन में 2-3 बार दें। इससे भी बच्चे को काफी फायदे मिलेगा।
7. राइस कंजी डायरिया के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। एक मुट्ठी राइस पाउडर पानी में मिलाकर कम से कम 10 मिनट पकाएं। इसमें हल्का नमक और बाद में कम से कम एक लीटर पानी मिलाकर पतला कर लें। अब इसे बच्चे को पिलाएं।
Published : 4 February 2020, 10:54 AM IST
Topics : diarrhea food Health Tips Lifestyle डायरिया लाइफस्टाइल हेल्थ