महराजगंज जिले में सोशल डिस्टेंसिंग हुई फेल तो छूट में हुई दो घंटे की कटौती

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिले में लॉकडाउन के दौरान प्रशासन की लाख अपील के बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसका असर खरीददारी की छूट में दो घंटे की कटौती के रुप सामने आया है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


महराजगंज: लाकडाउन में जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए प्रशासन द्वारा बढ़ाए गए छूट की समयसीमा को वापस ले लिया गया है। सुबह छह बजे से अपराह्न 12 बजे तक जरूरी सामानों की खुलने वाली समयसीमा दो घंटे घटाकर सुबह छह बजे से 10 बजे तक कर दिया गया है।ट

गुरुवार को लाकडाउन में सड़कों पर दोपहिया व चार पहिया वाहन सामान्य दिनों की तरह नजर दिखने लगे। छूट दी गई दुकानों पर लोगों की भीड़ लगने की वजह से डीएम डा उज्जवल कुमार ने बढा़ए गए छूट की समयसीमा में दो घंटे की कटौती करते हुए आदेश जारी कर इसका पालन कराने का निर्देश दिया। 

डीएम ने कहा कि लाकडाउन में आवश्यक जरुरतों वाली दूध, किराना, फल, कृषि उत्पाद, भाजी, खाद्य सामग्री, डाटा सेंटर, पेयजल, बीमा कंपनियां, पशु चिकित्सा, अंडा-मीट, आईटी से संबंधित सेवाएं व आहार आदि वस्तुओं की दुकानें शुक्रवार से सुबह छह बजे से दस बजे तक ही खुलेंगी। सब्जी, दूध, फल आदि की ठेले से पहले की तरह होम डिलीवरी होंगी। 
 










संबंधित समाचार