कुशीनगर: गांव के दंबगों ने गिराई गरीब-विधवा महिला की झोपड़ी

डीएन ब्यूरो

गांव के दंबगों ने एक गरीब और लाचार महिला का उत्पीड़ने करते हुए उसकी कच्ची झोपड़ी तक गिरा दी है। इस बारे में पीड़ित महिला ने संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है लेकिन अभी तक उसे इंसाफ न मिल सका। पढिये, क्या है पूरा मामला



कुशीनगर: ग्राम लेहानी पोस्ट चिलुआ थाना आहरौली बाजार की एक गरीब, लाचार और विधवा महिला ने गांव के कुछ दंबगों पर मिलकर उसकी झोपड़ी गिराने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने इस मामले में संबंधित थानाध्यक्ष समेत अन्य विभागीय अधिकारियों से अब न्याय की गुहार लगाई है। 
 
पीड़ित महिला शिबरुन निशा पत्नी मंजूर अली ने डाइनामाइट न्यूज समेत आहरौली बाजार थानाध्यक्ष को भेजी अपनी शिकायत में गांव के ही लालमन सिंह पुत्र बजरंगी, विश्वकर्मा सिंह पुत्र बजरंगी, राघवेंद्र सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, चंदन सिंह, नंनदन सिंह पर मारपीट करने और उसकी झोपड़ी गिराने का आरोप लगाया है। इसके अलावा महिला ने आरोपियों पर गाली-गलौच करने और उसे धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला का कहना है कि वह एक विधावा है और अपने घर में किसी तरह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ अपना जीवन यापन कर रही है। उसकी लाचारी और लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए गांव के उक्त दबंगों ने उसकी झोपड़ी गिराने का काम किया, जिसका उसके पास वीडियो भी है। 

महिला ने पुलस समेत सभी आला-अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने के साथ साथ उसकी उक्त शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही मामले में न्याय की भी गुहार लगाई है।   
 










संबंधित समाचार