कुशीनगर: आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की फसल बर्बाद

डीएन संवाददाता

जिले में तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तूफान और बारिश के कारण गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पूरी खबर..



कुशीनगर: जिले में तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश के साथ यहां के मौसम ने अपने मिजाज बदल डाले। मौसम बदलने के कारण जिले के किसानों की परेशानी भी बढ़ती हुई दिखाई दी। आंधी-तूफान को कराण किसानों की गेहूँ कि फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी है लेकिन बारिश होने से पकी फसल गिर गयी।

मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की आशाओं पर पानी फेर दिया। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि अत्यधिक आंधी के कारण गेहूं के साथ-साथ अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान काफी चिंतित है।
 










संबंधित समाचार