Kolkata Nagar Nigam Election Result: नगर निगम चुनाव के रुझानों में TMC को बहुमत, BJP को बड़ी मात, कांग्रेस-लेफ्ट की सफाई

डीएन ब्यूरो

कोलकाता नगर निगम के लिए 144 सीटों पर हुए चुनाव के रुझान सामने आने लगे हैं। शुरूआती रुझानों में टीएमसी बड़ी जीत की ओर अग्रसर दिख रही है। पढ़िये डाइउनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

कोलकाता नगर निगम चुनाव में टीएमसी बड़ी जीत की ओर
कोलकाता नगर निगम चुनाव में टीएमसी बड़ी जीत की ओर


कोलकाता/नई दिल्ली: कोलकाता नगर निगम की 144 सीटों के लिये हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती की जा रही है। अब तक सामने आये शुरूआती रुझानों में विधानसभा चुनाव की तरह की ममता बनर्जी की टीएमसी बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ती दिख रही है। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को नगर निगम में भी करारी हार की सामना करना पड़ सकता है, जबकि लैफ्ट और कांग्रेस के लिये ये चुनाव बेहद निराशाजनक साबित होते दिख रहे हैं।

हालांकि यहां वोटों की गिनती जारी है लेकिन कई सीटों के परिणाम भी घोषित हो चुके हैं। कोलकाता नगर निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 144 में से 54 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। टीएमसी लगभग 100 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह टीएमसी बड़ी जीत को ओर बढ़ती दिख रही है।

कुछ सीटों के चुनाव परिणाम और रुझानों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी विक्ट्री साइन दिखाती सामने आईं। इससे साफ है कि ममता बनर्जी नगर निगम में भी पार्टी की बड़ी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने यहां जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

अंतिम जानकारी के अनुसार कोलकाता नगर निगम चुनाव में भाजपा चार सीटों पर बढ़त बनाये हुए है, जबकि कांग्रेस व लैफ्ट क्रमश: 2 व 1 सीट पर आगे चल रही है।

144 सीटों के पूरे चुनाव परिणाम दोपहर बाद तक सामने आ सकते हैं। मतगणना जारी है।










संबंधित समाचार