चंडीगढ़ नगम चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर, भाजपा मेयर रविकांत भी हारे

डीएन ब्यूरो

चंडीगढ़ नगम चुनाव चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। भाजपा के मेयर रविकांत चुनाव हार गये हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

आप उम्मीदवारों ने कई दिग्गजों को दी मात
आप उम्मीदवारों ने कई दिग्गजों को दी मात


चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगम चुनाव चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है और अब तक 15 सीटों पर कब्जा कर चुकी है।  भाजपा के मेयर रविकांत चुनाव हार गये हैं। इसके साथ ही भाजपा के तीन पूर्व मेयर भी चुनाव हार गये हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए चंडीगढ़ नगर निगम में धमाकेदार एंट्री कर रही है।

वोटों की जारी गिनती और अभी तक प्राप्त चुनाव परिणाम के बीच  पहली बड़ी खबर मेयर रविकांत को लेकर है। मेयर रविकांत वार्ड नंबर 17 से आप प्रत्याशी दमनप्रीत सिंह से चुनाव हार गए हैं। दमनप्रीत सिंह ने रविकांत को 828 वोटों से हराया है। इसके साथ ही भाजपा के तीन पूर्व मेयर भी हारे हैं। देवेश मौदगिल और राजेश कालिया चुनाव हारे हैं जबकि पूर्व मेयर अरुण सूद अपने वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को नहीं जिता पाए हैं। 

दोपहर 1.30 बजे तक 35 में से 31 सीटों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने 15 सीटों पर कब्जा कर लिया है। 10 सीटों पर भाजपा और 5 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अकाली दल की झोली में 1 सीट आई है। इस चुनाव में आप की धमाकेददार जीत ने उसके लिये विधानसभा चुनाव का रास्ता काफी आसान होता दिख रहा है। 










संबंधित समाचार